चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अपने चिकित्सा संस्थानों के कार्यालयों में स्वच्छता पखवाडे के दौरान विशेष गतिविधियां आयोजित कर न केवल स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता पैदा करेंगे बल्कि आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। 1 अप्रैल को शपथ के साथ हुआ यह पखवाडा 15 अप्रैल तक चलेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि पखवाडे के दौरान मंगलवार को हैंड वॉशिंग डे मनाया जाएगा, जिसमें आशा सहयोगिनी, नर्सिंग स्टाॅफ के जरिए हाथ धोने के सही तरीकों की जानकारी देकर व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा की जाएगी। खुले में शौच के दुष्परिणाम व बीमारियों के फैलाव के कारणों पर परिचर्चा कर शौचालय के उपयोग की महत्ता बताई जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया