Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राज्य कर्मचारी गुड गवर्नेंस की महत्वपूर्ण कड़ी – मुख्य सचिव

उनके पद्दोनती संबंधी कामों को प्राथमिकता से करें पूरा – मुख्य सचिव

जयपुर:- मुख्य सचिव सुधांश पंत ने निर्देश दिए कि राज्य कर्मचारी गुड गवर्नेंस की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिए विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी कामों को प्राथमिकता से निश्चित समय में पूरा करें। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति से कार्मिकों में काम के प्रति उत्साह की भावना बनी रहती है जिससे वे सुशासन में अपनी महती भूमिका अदा करते है।
पंत शुक्रवार को शासन सचिवालय में आयोजित सीनियर ऑफिसर्स मीटिंग की अध्यक्षता कर रहें थे। इस दौरान उन्होंने ई-फाइल निस्तारण समय को सिंगल डिजिट में करने, विधानसभा से लंबित प्रश्नों के समय पर जवाब भेजने, भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने, की परफॉरमेंस इंडिकेटर(KPI) के समुचित पालना के निर्देश दिए है।
State employees are an important link in good governance - Chief Secretary Sudhanshu Pant
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मिशन कर्मयोगी के तहत सभी सचिव एवं अधिकारी अपना नामांकन आवश्यक रूप से कर ‘रूल बेस्ड टू रोल बेस्ड’ सुशासन में अपनी भूमिका निभाएं और अन्य कार्मिकों को भी इसमें नामांकन के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में लगभग 1038 प्रकार के कोर्स उपलब्ध हैं, जिन्हें अधिकारी बिना भौतिक उपस्थिति के अपनी सहूलियत अनुसार पूरा कर सकते हैं।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा शुभ्रा सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन अपर्णा अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण संदीप वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आनंद कुमार एवं सम्बंधित विभागों के प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !