Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अंतिम चरण का मतदान: वोट डालकर क्या बोले योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा और अफजाल अंसारी

आज शनिवार को लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। 57 सीटों पर मतदान के साथ दुनिया का सबसे बड़ा मतदान अभियान समाप्त हो जाएगा और अब चार जून को नतीजे आएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मतदान किया है। गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन भी मतदान केंद्र पर लाइन में लगे दिखे। वहीं बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

 

 

जेपी नेड्डा ने वोट डालने के बाद कहा, “अपने बूथ पर सबसे पहला वोट मुझे डालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।” योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “अंतिम चरण का चुनाव आज देश के 8 राज्यों की 57 सीटों पर हो रहा है, इसमें यूपी की 13 सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है। राजनीतिक दलों ने जनता के सामने अपने मुद्दे रखे और अपनी सरकार के कार्य और कारनामे रखे, आज अंतिम चरण में वोट डाले जा रहे हैं। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने उत्साह दिखाया है।”

 

 

Last phase of voting What did Yogi Adityanath, JP Nadda and Afzal Ansari say after casting their vote

 

 

 

मतदान के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी में ध्यान को लेकर भी बयान भी दिया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “मोदी जी की यह अराधना, राष्ट्र अराधना है, भारत माता के श्रीचरणों में वह एक अराधना है जो 140 करोड़ जनता की सेवा और उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित है। जो लोग भ्रष्टाचार, दुराचार में लिप्त हैं, वो आध्यात्मिक अराधना को नहीं समझ सकते हैं, इसे समझने के लिए भारत के सनातन मूल्यों के प्रति निष्ठा का भाव चाहिए।”

 

 

 

वहीं गाजीपुर से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने कहा कि, “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता को वोट डालकर खुश होना चाहिए। मैं ऊपर वाले से मौसम थोड़ा ठंडा करने की दुआ कर रहा हूं।” अंसारी ने पत्रकारों से कहा कि, “04 जून का इंतजार करिए, इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है।”

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !