Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एग्ज़िट पोल में शामिल नहीं होगी कांग्रेस, बीजेपी ने कहा- पार्टी ने हार मान ली है

कांग्रेस पार्टी ने एग्ज़िट पोल में चर्चा के लिए अपने प्रवक्ता को ना भेजने का फैसला किया है। कांग्रेस के इस निर्णय पर बीजेपी तीखी प्रतिक्रिया दे रही है। शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस ‘डिनायल मोड’ में है। वहीं कांग्रेस के प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा है कि, “मतदाताओं ने अपना वोट डाल दिया है और उनका फैसला सुरक्षित है। चार जून को नतीजे आ जाएंगे। उससे पहले, हम कयासबाजी और टीआरपी की दौड़ में शामिल होने की कोई वजह नहीं देखते।

 

 

कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि 4 जून तक पार्टी टीवी पर किसी बहस में हिस्सा नहीं लेगी। कांग्रेस ने कहा है कि किसी भी बहस का मकसद लोगों को जागरूक करना होना चाहिए। हम चार जून के बाद बहस में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने कहा कि, “चुनाव के दौरान वो दावा करते रहे कि उन्हें बहुमत मिल रहा है।

 

Congress will not participate in the exit poll, BJP said - the party has accepted defeat.

 

 

 

 

अब वो ये जानते हैं कि एग्ज़िट पोल में वो बुरी तरह हार जाएंगे। इसलिए ही वो एग्ज़िट पोल की पूरी प्रक्रिया को ही खारिज कर रहे हैं।” वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस का एग्ज़िट पोल में शामिल ना होना ये बताता है कि कांग्रेस अपनी हार स्वीकार कर चुकी है।

 

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)  

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !