Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एग्ज़िट पोल पर बोले आप विधायक सोमनाथ – ‘अगर ऐसा हुआ तो सिर मुंडवा दूंगा’

दिल्ली:- दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक और नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने एग्ज़िट पोल जारी होने के बाद कहा कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन गए तो वो अपना सिर मुंडवा लेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारती ने कहा कि, “मेरे शब्द लिख लीजिए।”

 

 

AAP MLA Somnath said on exit poll I will shave off my head if Mr Modi becomes PM for the third time.

 

 

भारती ने कहा कि, “4 जून को सभी एग्ज़िट पोल गलत साबित होंगे और मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।” भारती ने दावा किया है कि दिल्ली में सभी सातों सीटों पर इंडिया गठबंधन को जीत मिलेगी। भारती ने ये दावा भी किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर की वजह से एग्ज़िट पोल में उन्हें हारता हुआ नहीं दिखाया गया है।

 

 

 

भारती ने कहा कि, “इसलिए हम सभी को चार जून को आने वाले वास्तविक नतीजों का इंतजार करना चाहिए।” शनिवार को सातवें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद जारी किए गए अधिकतर एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 350 के करीब या उससे अधिक सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। सरकार बनाने के लिए लोकसभा में कम से कम 272 सीटों की जरूरत होती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !