Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मेरा वोट मेरा हक चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ.एस.पी. सिंह के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव- 2019 के तहत बामनवास, खण्डार, गंगापुर सिटी, मलारना डूंगर सहित समस्त सवाई माधोपुर जिले के विद्यालयों में मेरा वोट मेरा हक थीम आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

My vote my right painting competition
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रभारी किशोर कुमार ने जिले के समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारी प्रथम, जिला शिक्षा अधिकारी द्वितीय, समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शुक्रवार 12 अप्रैल को जिले में स्वीप अभियान के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता हेतु प्रत्येक उपखण्ड के समस्त विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करना सुनिश्चित करें। जिसके तहत समूचे जिले में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के छात्र छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों व अन्य रिश्तेदारों के पास 29 अप्रैल को मतदान अवश्य करने का संदेश पहुंचाया जाना प्रतियोगिता का उद्देश्य है।
स्वीप प्रभारी ने बताया कि इस चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर आगामी 29 अप्रैल मतदान दिवस को अधिकतम मतदान किए जाने का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि इस चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा पूरे उत्साह से सहभागिता की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !