Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया भयग्रस्त मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डाॅ. एस.पी. सिंह ने गंगापुर के भयग्रस्त मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने लालपुर, मालियों की चैकी, मच्छीपुरा एवं कुनकटाकलां का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें बिना किसी भय के अपनी मर्जी से वोट डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होने विद्यालयों के प्रवेश द्वार पर ही मतदान केन्द्र की जानकारियां प्रदर्शित करने, पेयजल सुविधा तथा शौचालय सुविधा के पथ प्रदर्शक संकेत प्रदर्शित करने, विद्युत, छाया, रैम्प व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाओं को मुहैया करवाने के निर्देश दिए।

District Election Officer inspection eerie polling booths
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सिंह ने मच्छीपुरा के ग्रामीणों से वार्तालाप कर उन्हें मतदान संबंधी आवश्यक जानकारियां दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें कोई वोट डालने से रोकता तो नहीं है। इस पर सभी ग्रामीणों ने जवाब दिया कि उन्हें कोई वोट डालने से नहीं रोकता है और वे अपनी मर्जी से वोट डालते हैं। कुनकटाकलां स्थित बैरवा बस्ती का दौरा किया तथा वहां बुजुर्ग महिला से पूछा कि क्या आप वोट डालती है, तो उन्होंने हां में जवाब दिया। एक दूसरी ग्रामीण महिला से जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि क्या आपको कोई वोट डालने से रोकता है तो महिला ने जवाब दिया कि उन्हें कोई भी वोट डालने से नहीं रोकता है। महिला ने कहा कि वह इस बार भी अपनी पसन्द से वोट डालेगी। वहीं अन्य ग्रामीणों ने भी जिला निर्वाचन अधिकारी को बताया कि उन्हें मतदान करने से कोई नहीं रोकता है और किसी व्यक्ति विशेष, या पार्टी विशेष को वोट डालने के लिए भी उन पर कोई दबाव नहीं डालता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्रामीणों को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए आश्वस्त किया और उन्होंने कहा कि इस संबंध में अगर कोई समस्या आये तो आप तहसीलदार अथवा पुलिस को दूरभाष पर सूचित कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने साथ डिप्टी एसपी प्रतापमल, तहसीलदार बनवारीलाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !