Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला मुख्यालय पर आमजन की सुविधाओं का हाल बेहाल, ना पानी, ना बिजली, और ना हो रही सफाई

सवाई माधोपुर (राजेश शर्मा):- जिला मुख्यालय पर इन दिनों गहराती जन समस्याओं के चलते आमजन का जीना दुश्वार हो रहा है। जिला मुख्यालय पर न लोगों को पीने के लिए पेयजल उपलब्ध हो पा रहा है। ना ही लोगों के घरों से कचरा संग्रहण का कार्य हो रहा है। तो वहीं बिजली की ट्रिपिंग की समस्या भी दिन रात बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय पर अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है।

 

 

जहां स्थानीय विधायक डाॅ. किरोड़ी लाल मीणा केबीनेट मंत्री हैं और सरकार में उनका दबदबा भी है। वहीं जिला कलेक्टर भी प्रतिदिन बैठकें और निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं अधिकारियों को पानी बिजली उपलब्ध कराने, आदेश निर्देश जारी कर रहे हैं। लेकिन धरातल पर कोई व्यवस्था सुधरती नजर नहीं आ रही है। लोगों ने बताया कि नगर परिषद की ओर से संचालित घर – घर कचरा संग्रहण हेतु संचालित ऑटो टिपर के कई दिनों से बंद होने से घरों में कचरे का ढेर लग रहा है।

 

 

The condition of public facilities at the district headquarters is bad, no water, no electricity, and no cleanliness in sawai madhopur

 

 

वहीं काॅलोनियों में भी इधर – उधर कचरे के ढेर नजर आने लगे हैं। इसी प्रकार जिला प्रशासन के पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश एवं जलदाय विभाग कागजी खाना पूर्ति करता नजर आ रहा हैं। प्रशासनिक अमला जिला मुख्यालय पर लोगों को दो दिन में भी पेयजल उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। जिला मुख्यालय पर लोगों को पिछले 25 से अधिक वर्षों से चम्बल के पानी का इन्तजार है। वहीं पहले जिला मुख्यालय पर बनास के पानी से ही पेयजल उपलब्ध होता था।

 

 

 

वहीं पूर्व विधायकों दीयाकुमारी एवं दानिश अबरार के प्रयासों के बावजूद भी लोगों को अब बनास का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। वहीं नलकूपों के सहारे पानी उपलब्ध करा रहे जलदाय विभाग के सरकारी नलकूपों का पानी सूख चुका है। जबकि वहीं निजी टेंकरों से पानी की सप्लाई में कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन टेंकरों के दाम बढ़ाये जा रहे हैं। लेकिन आम जन की मजबूरी है कि प्रशासन लोगों को गर्मी में पानी उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। ऐसे में टेंकरों से पानी खरीदने के अलावा और कोई चारा नहीं है। पानी की समस्या से दूर दूर पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस समस्या का सबसे ज्यादा प्रभाव महिलाओं पर पड़ता है।

 

 

 

 

जिनको दूर दूर से पानी लेकर आना होता है। वहीं एक जल स्रोत पर निर्भरता के कारण लोगों में आपसी लड़ाई झगड़ों की नौबत तक उत्पन्न हो रही है। यही हाल अब बिजली का भी दिखाई दे रहा है। जिला मुख्यालय पर बिजली विभाग की महरबानी से दिन या रात कभी भी बिजली ट्रिप हो जाती है। कितनी बार लाईट जाएगी और कितनी देर यह कहना भी मुश्किल है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की घोर लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आम लोगों ने स्थानीय विधायक एवं केबीनेट मंत्री डाॅ. किरोड़ीलाल मीणा एवं जिला प्रशासन से जिला मुख्यालय पर पेयजल, बिजली एवं साफ सफाई की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !