Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आरपीए ऑडिटोरियम में राज्य विशेष शाखा का अलंकरण समारोह हुआ सम्पन्न

17 पुलिस अधिकारी व कार्मिक डीजीपी डिस्क-प्रशस्ति रोल व 148 सेवा चिन्हों से सम्मानित

जयपुर:- महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में राज्य विशेष शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पदक वितरण समारोह मंगलवार को राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर 17 पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को डीजीपी डिस्क-प्रशस्ति रोल एवं 148 को सर्वोत्तम, अति उत्तम एवं उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

 

 

 

समारोह के दौरान डीजीपी इंटेलिजेंस अग्रवाल एवं आईजी सुरक्षा राजेश मीणा द्वारा अपने उद्बोधन में पदक विजेताओं को बधाई दी और भविष्य में इसी प्रकार और अधिक बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि अग्रवाल के राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित ऑडिटोरियम में पहुंचने पर उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। मंच पर इंटेलिजेंस ट्रेनिग अकादमी (ईटा) के निदेशक दीपक भार्गव द्वारा पौधे भेंट कर उपस्थित अधिकारियों का ग्रीन वेलकम कर स्वागत उद्बोधन दिया गया।

 

Investiture ceremony of State Special Branch concluded in RPA Auditorium Jaipur

 

 

 

कार्यक्रम का मंच संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह द्वारा किया गया। ईटा के डायरेक्टर भार्गव ने बताया कि अलंकरण समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वश्री पीयूष दीक्षित, आलोक सिंघल, महेंद्र भगत, सुमित गुप्ता व शालिनी सक्सेना सहित 17 अधिकारियों को डीजीपी डिस्क से, वहीं बेहतरीन और बेदाग सेवा के लिए 25 कार्मिकों को सर्वोत्तम, 59 को अति उत्तम और 64 कार्मिकों को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किया गया है।

 

 

कार्यक्रम के अंत में उप महानिरीक्षक पुलिस विकास शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर एसपी सुरक्षा राजकुमार गुप्ता सहित राज्य विशेष शाखा में पदस्थापित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस बार सम्मानित होने वाले कार्मिकों के परिजनों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !