आंध्र प्रदेश:- चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनका शपथ ग्रहण समारोह विजयवाड़ा में आयोजित हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए।

नायडू के साथ जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने भी शपथ ली है। पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कुल 24 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है, जिसमें चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। टीडीपी, जन सेना और बीजेपी वाले एनडीए गठबंधन ने 175 विधानसभा सीट में से 164 सीटें जीतीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया