Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

कृषक उपहार योजना के तहत राज्य स्तर पर निकाली ऑनलाइन लॉटरी, कोटा के मंजीत पाल को मिला 2 लाख 50 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार

प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी वैभव गालरिया की अध्यक्षता में बुधवार को पंत कृषि भवन में कृषक उपहार योजना के तहत कृषि विपणन विभाग द्वारा राज किसान पोर्टल पर राज्य स्तरीय ऑन-लाइन लॉटरी निकाली गई। योजना के तहत कृषि उपज मण्डी कोटा के कृषक मंजीत पाल के 2 लाख 50 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार, हनुमानगढ मण्डी के कृषक शाह मोहम्मद के 1 लाख 50 हजार रूपये का द्वितीय पुरस्कार और उदयपुर मण्डी के कृषक प्रभुलाल के 1 लाख रूपये का तृतीय पुरस्कार निकला। कृषकों को पुरस्कार राशि का भुगतान सम्बन्धित मण्डी समिति से किया जाएगा।
On-line lottery conducted at state level under Krishak Uphaar Yojana
उल्लेखनीय है कि कृषि विभाग द्वारा कृषकों के लिए कृषि उपज को ई-नाम के माध्यम से विक्रय करने तथा ई-पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने एवं कृषकों को अपनी उपज का अधिकाधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से कृषक उपहार योजना लागू की गई है। योजना के तहत मण्डी स्तर पर प्रत्येक 6 महीने में गेट पास की विक्रय पर्चियों तथा ई-पेमेन्ट की विक्रय पर्चियों के आधार पर अलग-अलग प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय 15 हजार और तृतीय 10 हजार रूपये दिये जाते है। खण्ड स्तर पर प्रत्येक 6 महीने में 50 हजार रूपये, 30 हजार रूपये और 20 हजार रूपये प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार के तौर पर दिये जाते हैं। साथ ही राज्य स्तर पर वर्ष में एक बार प्रथम पुरस्कार 2 लाख 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख 25 हजार और तृतीय पुरस्कार 1 लाख रूपये के दिये जाते हैं। इस दौरान निदेशक कृषि विपणन विभाग जय सिंह, अतिरिक्त निदेशक कृषि विपणन विभाग कौशल्या सांकृत्य, प्रभारी योजना प्रमोद कुमार सत्या और कृषि विपणन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !