Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल निष्पादक मण्डल की 15वीं बैठक हुई सपंन्न

शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के निष्पादक मण्डल की 15वीं बैठक बुधवार को शिक्षा संकुल जयपुर में आयोजित हुई। माध्यमिक शिक्षा एवं राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में सन्दर्भ केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के साथ आरएसओएस में कक्षा 10 व 12 में प्रवेश शुल्क कम किया जाएगा।
15th meeting of Rajasthan State Open School Executive Board concluded
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधानुसार ऑन डिमाण्ड परीक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाने एवं घूमन्तु, शहरी मजदूर एवं जनजातीय क्षेत्र के वंचित एवं नरेगा श्रमिकों को पंजीयन करवाना तथा दिव्यांग, ट्रांसजेंडर एवं अनाथ का निःशुल्क पंजीयन करवाने, ऑनलाइन व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत अंक एप्लीकेशन पर लॉगिन करने तथा 50 प्रतिशत अंक ऑनलाइन टेस्ट पेपर के अनुपातिक आधार पर दिये जाने तथा अनुपस्थित अभ्यर्थी को विषय के सत्रांक का 35 प्रतिशत अंक देने का निर्णय लिया गया। बैठक में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सीता राम जाट, राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी एवं वित्त विभाग, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर, तकनीकी शिक्षा, एनआईओएस, पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !