Thursday , 23 April 2026
Breaking News

टीम भावना से करें काम, जिले के विकास को दें गति – टीएडी मंत्री

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री बाबूलाल खराडी की अध्यक्षता में बुधवार को बांसवाड़ा जिले के कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक समपन्न हुई। बैठक में टीएडी मंत्री खराडी ने विभागीय योजनाओं व कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे टीम भावना के साथ काम करते हुए जिले के विकास को गति दे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभाग के दायित्वों को भलीभांती निर्वहन करते हुए हर जरुरतमंद लोगों को लाभ देते हुए उन्हें राहत पहुचांए। बैठक में मंत्री बाबूलाल खराडी ने अधिकारियों से कहा कि वे राज्य सरकार की योजनाओं व कार्यो का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ अपने जिम्मे के कार्य को पूर्ण कर गरीब जनता का भला करें। बैठक में पेयजल व्यवस्था व विद्युत आपूर्ति को लेकर की गई व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पानी व बिजली सप्लाई में किसी भी प्रकार की कोैताही नहीं बरते। बैठक में अस्पतालों में वातावरण शुद्व व स्वच्छ रखने और स्वास्थ्य सुविधा का लाभ जरुरतमंद तक पहुचें यह सुनिश्चित करे। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी से कहा कि वे बरसात से पूर्व सभी को मक्का बीज के किट का वितरण कर दे।
Work with team spirit, give impetus to the development of the district - TAD Minister
बैठक में मौसमी बिमार, घर-घर सर्वे, दवाईयों की उपलब्धता, गौशाला एवं अन्य पशु पक्षियों के लिए पेयजल, दवाईयां आदि व्यवस्था, जनजाति क्षैत्रीय विकास विभाग, वनाधिकार हक पत्रों का अवैध खनन, ड्रग्स एवं महिला अपराध, खाद्य पदार्थो में मिलावट एवं अवधिपार उत्पादों पर कार्यवाही, मानसून पूर्व तैयारी, पौधारोपण आदि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों का निर्देश दिये। बैठक में बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव, जिला प्रमुख रेशम मालवीया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज,समसजसेवी लाभचन्द पटेल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीसी गर्ग, बांसवाडा उपखण्ड अधिकारी प्रकाशचन्द्र रेंगर सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !