Thursday , 23 April 2026
Breaking News

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिच्छूदौना में देलवाड़ मन्दिर के समीप शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसी क्रम में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और इसी के ग्राम वासियों सर्व समाज के लोगों के सहयोग से साथ श्रीमद् भागवत कथा का का शुभारंभ किया गया।

Females carry out kalash yatra

आयोजन समिति से जुड़े सत्य प्रकाश शर्मा, बाबूलाल शर्मा, हरिमोहन पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व महिलाओं द्वारा राधा कृष्ण मंदिर के समीप से 171 कलशों के साथ गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए कलश यात्रा देलवाड़ बाबा के मंदिर के समीप शिव प्राण प्रतिष्ठा स्थल तक निकाली गई। जिसमें महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ चढ़कर भाग लिया। कथावाचक पंडित रमेश चन्द पंचोली जी भागवत मधुमंगल द्वारा कलश यात्रा के बाद गणपति पूजन, देव प्रतिष्ठा, श्रीमद्भागवत मंगलाचरण, सुखदेव का जन्म आगमन बारह अवतार एवं कपिल उपाख्यान पर कथा का वाचन किया गया। कार्यक्रम गुरुवार तक जारी रहेगा। कथा में भगवान की लीलाओं समुद्र मंथन वामन अवतार राम चरित्र एवं कृष्ण जन्मोत्सव बाल लीला माखन चोरी गोवर्धन पूजा कंस वध उद्भव का चरित्र कृष्ण रुक्मणी का विवाह पर वाचन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !