Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सरकारी भूमियों पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम गंभीर

सवाई माधोपुर: राजकीय भूमियों पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई सख्त नजर आ रहे हैं। गत एक माह से उपखंड में सरकारी स्कूलों, खेल मैदानों, सार्वजनिक रास्तों और चरागाह क़िस्म की सरकारी भूमियों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।

 

एसडीएम ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को चेताया है कि सरकारी कार्यालयों को आवंटित भूमि का रख-रखाव और संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रधान की है। उन्होंने सरकारी संस्था और कार्यालयों को आवंटित भूमि पर अतिक्रमण होने पर संस्था प्रधान को अतिक्रमी के विरुद्ध पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाने के निर्देश दिए है।

 

 

SDM serious about encroachment on government lands in Malarna Dungar Sawai Madhopur

 

 

एसडीएम ने अतिक्रमियों को आगाह किया है कि वे सरकारी परिसंपत्तियों पर दोबारा कब्जा करने का साहस न करें अन्यथा संबंधित अतिक्रमी के विरुद्ध राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 में वर्णित संबंधित प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर, जाँच उपरांत नियमों के तहत सिविल कारावास होगी।एसडीएम, मलारना डूंगर ने कहा कि सरकारी भूमियों पर अतिक्रमियों के विरुद्ध कानून की सख्ती से निपटा जाएगा। दुबारा अतिक्रमण करने पर अतिक्रमियों को नियमों के तहत सिविल कारावास होगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !