Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय दौरे पर हुए रवाना

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज सोमवार को रूस (Russia) और आस्ट्रिया (Austria) के अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली (Delhi) से रवाना हो गए है। पीएम मोदी (Narendra Modi) ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि, “अगले तीन दिनो तक रूस और आस्ट्रिया में रहूंगा। यह दौरा भारत के साथ लंबी दोस्ती वाले इन देशों के साथ रिश्तों को और गहरा करने के लिए अच्छा मौका साबित होगा।

 

 

PM Narendra Modi leaves for three-day tour of Russia and Austria

 

 

 

मैं इन देशों में रह रहे भारतीय समुदाय से भी मिलूंगा।” पीएम मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां उनकी मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होगी। विदेश मंत्रालय की जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी 9 और 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया जाएंगे। मोदी का ऑस्ट्रिया दौरा इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि 41 साल बाद कोई भारतीय पीएम यहां जा रहे हैं।

 

 

 

 

तीसरी बार सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी का ये पहला रूस का दौरा है और पहला द्विपक्षीय विदेशी दौरा भी। पीएम मोदी का रूस दौरा कई मायनों में अहम है। एक तरफ चीन से रूस की बढ़ती नजदीकियां तो दूसरी तरफ रूस विरोधी माने जाने वाले सैन्य गुट नेटो की बैठक के वक्त पीएम मोदी का रूस दौरा।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !