Saturday , 25 April 2026
Breaking News

सभी अनुभाग संबंधित कार्यो को गम्भीरता से निस्तारित कर आमजन को राहत प्रदान करें – जिला कलेक्टर

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने जिला कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों की समीक्षा बैठक में सभी अनुभागों को निर्देश दिए कि वे आमजन के कार्यो को त्वरित गति से निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि सभी अनुभाग अपने से संबंधित कार्यो को लम्बित न रखें तथा उनका गम्भीरता से निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि विकास तथा आमजन से जुड़े कार्यो को लम्बित रखने पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जायेगी एवं लापरवाही करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाही की जायेगी। जिला कलेक्टर के कक्ष में आयोजित विभिन्न अनुभागों की समीक्षा बैठक में उन्होंने नरेगा के कार्यो की समीक्षा की तथा बिन्दुवार आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कई तरह के सुधार करने पर जोर दिया। जिला कलेक्टर को लाईट्स के प्रकरणों की वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। जिला कलेक्टर ने जिला कोषाधिकारी राजेन्द्र जैन से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन में भुगतान की स्थिति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने राशन एवं खाद्यान वितरण, सम्पर्क पोर्टल, जलग्रहण एवं भू.संरक्षण एवं अन्य अनुभागों के कार्यो की प्रगति के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Provide relief common people District collector

अच्छे कार्यो की प्रशंसा: जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने कलेक्टर कक्ष में आयोजित विभिन्न अनुभागों की समीक्षा बैठक में लोकायुक्त एवं सतर्कता शाखा में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी अतुल जैन की प्रशंसा की तथा अन्य अनुभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उनकी तरह समस्यों के अग्रिम समाधान के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !