Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने जिला कलक्टर को गत माह विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण, प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य, मौसमी बीमारियां, टीबी, एएनसी चेक अप की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

District Health Committee meeting sawai madhopur
जिला कलक्टर डाॅ सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जिले के चिकित्सा संस्थानों की परफाॅर्मेंस की समीक्षा की व उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के समस्त लेबर रूम्स को उत्तम गुणवत्ता युक्त बनाने पर पूरा जोर लगा दें। लेबर रूम में सभी क्लिनकल प्रोटोकाॅल फाॅलो करते हुए हुए प्रसूता की निजता का भी खयाल रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी अपनी सेक्टर मीटिंग अटेंड करें व सभी एएनएम के कार्यों का गहन रिव्यू करें ताकि वे अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में कर सके।
जिला कलक्टर ने सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के प्रकोप बहुत अधिक है इसलिए विभाग विशेष सावधानी बरते व आमजन को लू की चपेट में आने से बचने के उपायों के लिए जागरूक करे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने लैब में की जा रही जांचों की एंट्री नियमित रूप से कराए जाने के साथ ही नि:शुल्क दवा योजना के तहत चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता रखने, नजदीकी एक्सपायरी डेट वाली दवाओं का निस्तारण करने, अतिरिक्त मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना में दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नकारा सामान को निस्तारित करने, आवश्यक दवाओं को डीडीडब्ल्यू से प्राप्त करने, दवाओं के लिए ई औषधि एप काम में लेने, स्टाफ के हमेशा यूनिफाॅर्म व आई डी में रहने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कैलाश सोनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, लेखाधिकारी अस्मिता मीना, जिला लेखा अधिकारी मनोज लुहारिया, सांख्यिकी अधिकारी अजय शंकर बैरवा, डीपीएम अर्बन प्रतीक शर्मा, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित, जिला आशा समन्वयक विमलेश शर्मा, जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक आशीष गौतम, समस्त बीसीएमओ, पीएमओ गंगापुर सिटी, बीपीएम व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !