सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साम्प्रदायिक सौहार्द खराब करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट करने तथा आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत फेसबुक पर साम्प्रदायिक सौहार्द खराब करने जैसी पोस्ट फारवर्ड करने पर एक व्यक्ति को गिर*फ्तार किया गया है। पुलिस ने विकास सैनी पुत्र गिर्राज प्रसाद निवासी बहरावण्डा खुर्द, खंडार जिला सवाई माधोपुर को गिर*फ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खण्डार थानाधिकारी गिर्राज प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा विकास सैनी पुत्र गिर्राज प्रसाद माली बहरावण्डा खुर्द को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 में शांति भंग के आरोप में गिर*फ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी टीम द्वारा पुलिस थाना खण्डार पर सूचना दी कि विकास सैनी निवासी बहरावण्डा खुर्द नाम से फेसबुक आईडी के उपयोगकर्ता द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द खराब करने वाली फेसबुक पोस्ट अपनी आईडी से लगातार फॉरवर्ड की जा रही है। इस पर उपयोगकर्ता की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा विकास को गिर*फ्तार कर मोबाइल से आपत्तिजनक पोस्टों को डिलीट करवाया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया