मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया नरेगा कार्य का निरीक्षण
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार ने कुतलपुरा में महात्मा गांधी नरेगा कार्य के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने सार्वजनिक तलाब खुदाई, हीरामन डूंगरी के पास चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नरेगा श्रमिकों की उपस्थिति, उपलब्ध छाया पानी की व्यवस्था, सूचना बोर्ड आदि का भी जायजा लिया तथा नरेगा श्रमिकों से संवाद कर समस्याएं भी सुनी। उन्होंने श्रमिकों को तस समय सीमा में कार्य के लक्ष्य की प्राप्ति के निर्देश दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
