Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत बहरावण्डा खुर्द में पहुंचकर रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में परिवारों के शामिल नहीं होने की परिवेदना पर ईओ को सोमवार को गांव में कैम्प लगाने के निर्देश दिए। साथ ही श्रम विभाग के लाभ नहीं मिलने की परिवेदनाओं पर भी श्रम विभाग के अधिकारियों को सोमवार को कैम्प लगाकर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की बात कही। उन्होंने चौपाल में खाद्य सुरक्षा योजनाए पेंशन, रास्तों पर अतिक्रमण, बिजली के ढीले तार सहित अन्य समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

Collector listened Problems people instruction solve
जिला कलेक्टर ने लोगों से कहा कि वे राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर जाये और अपनी समस्याओं के प्रार्थना पत्र देकर रसीद अवश्य प्राप्त करें। रात्रि चौपाल में गांव के लोगों ने भी अपनी समस्याओं से जिला कलेक्टर को अवगत कराया।

जरदा, गुटखा नहीं खाने की दी सलाह:- जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने रात्रि चौपाल में लोगों को जरदा गुटखा नहीं खाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जरदा गुटखा सेहत के लिए हानिकारक है यहां तक कि इससे आयु भी कम होती है। कलेक्टर ने लोगों को व्यसन से बचने की सलाह दी।
इस अवसर पर सरपंच रमेश गोयल, एसडीएम खण्डार, विकास अधिकारी खण्डार, तहसीलदार खण्डार सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !