Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सास बहुओं को चिकित्सा विभाग ने बताए छोटे परिवार के फायदे

जिले की जनसंख्या पर नियंत्रण करने और इसके लिए आमजन की समझाइश करनें के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिले में विभिन्न गावों में चिकित्सा विभाग की एएनएम, आशा सहयोगिनी द्वारा सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। पीलूखेडा, सीसवाली, गालदकलां, खटूपुरा, रावल, भदलाव, मलारना चौड़, भडेरदा, इटावा में सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गांवों की सास व बहुएं शामिल हुई। एएनएम और आशा सहयोगिनियां खुल कर गांवों में रहने वाली सास बहुओं से चर्चा की। सास बहुओं को समझाया गया कि छोटा परिवार होने से किस तरह से फायदे हो सकते हैं। एएनएम सास बहुओं को उनकी ही भाषा और लहजें में उन्हें समझा रहीं है कि वो अपना परिवार छोटा किस प्रकार रख सकतीं हैं, किन साधनों का प्रयोग कर सकती हैं, साथ ही उनकी सास भी अपनी बहू को परिवार छोटा रखने के फैसले का स्वागत करें और उनका मानसिक रूप से सहयोग करें। इन सम्मेलनों के प्रथम चरण का आयोजन 15 जून से 5 जुलाई तक किया जा रहा है।

medical department aware Benefits Small Family

सास बहू मिलकर कर रही चर्चा:-सम्मेलन में परिवार कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। जिसमें सीमित परिवार के लाभ, विवाह की सही आयु, विवाह के बाद कम से कम दो साल के बाद पहला बच्चा, पहले व दूसरे बच्चे में कम से कम 3 साल का अंतर, परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों के बारे में संपूर्ण जानकारी, परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत दी जाने वाली क्षतिपूर्ति राशि के बारे में एवं परिवार कल्याण के स्थाई एवं अस्थाई साधनों को अपनाने, सीमित परिवार के फायदे की जानकारी दी गई। एएनएम व आशाओं द्वारा सम्मेलन में परिवार नियोजन, स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। सास बहू अपने परिवार नियोजन संबंधी अनुभवों को साझा किया। सास बहू सम्मेलन के माध्यम से गांव की महिलाओं में परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। सोमवार को हिंगोटिया, नौगांव, उमरी, लालपुर, श्यामपुरा, ओलवाडा, डूंगरी, बरनाला, बिछोछ, बिंजारी व मीना बडौदा में सास बहू सम्मेलनों का आयोजन किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !