Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गणेश चतुर्थी पर अवकाश की मांग

सवाई माधोपुर: राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राहुल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रमुख सुदामा देवी मीना को ज्ञापन सौंप कर 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी का अवकाश करवाने की मांग की है। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया की प्रत्येक वर्ष जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर द्वारा जिले में गणेश चतुर्थी मेले का अवकाश घोषित किया जाता रहा है।

 

 

Demand for holiday on Ganesh Chaturthi in sawai madhopur

 

जो की आस्था की दृष्टि से सवाई माधोपुर का सबसे बड़ा मेला लगता है, परंतु इस वर्ष जिला कलेक्टर द्वारा गणेश चतुर्थी मेले के स्थान पर कार्तिक कृष्ण अमावस्या का अवकाश घोषित किया है। उस दिन स्थानीय जिले में ना तो कोई मेला लगता है और ना ही कोई विशेष आयोजन है। इसी को देखते हुए जिले के सभी नागरिकों, राजकीय और निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखकर गणेश चतुर्थी मेले का अवकाश रखने की मांग की है।

 

 

 

संघ द्वारा दिए ज्ञापन पर जिला प्रमुख सुदामा देवी मीना, उप जिला प्रमुख बाबू लाल मीना, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व प्रमुख प्रतिनिधि डिग्गी प्रसाद मीना ने जिला कलेक्टर से वार्ता कर गणेश चतुर्थी मेले का जिले में अवकाश करवाने का पूर्ण आश्वासन दिया है। इस दौरान जिला संरक्षक दिलराज सिंह चौहान, प्रदेश सलाहकार हरिशंकर गुर्जर, अशोक कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !