Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बामनवास में स्मेक के अवैध व्यापार पर रोकथाम की मांग

उपखंड क्षेत्र में स्मैक जैसे प्रतिबंधित व खतरनाक नशे की तरफ बढ़ रहे युवाओं को इस खतरनाक नशे की लत से निजात दिलाने के लिए तहसील परिसर में ग्रामीणों द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। एबीवीपी के मनीष मीणा व किसान नेता रामकेश बारवाल सहित पूर्व सरपंच श्यामलाल वकील के नेतृत्व में तहसील परिसर में इस स्मैक का कस्बे में अवैध धंधा कर रहे ठेकेदारों को रोकथाम करने के लिए जमकर प्रदर्शन कर मांग की गई।

Demand stop smack illegal trade Bamnavas
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा लंबे समय से पुलिस व प्रशासन को लगातार इस बाबत ज्ञापन दिए गए हैं। ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया कि किस तरह स्मेक के ठेकेदार आज नई युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं। इस मामले को लेकर सोमवार को भी जिला कलेक्टर एस.पी. सिंह को ज्ञापन दिया गया। इससे पहले पुलिस उपाधीक्षक एसडीएम बामनवास सहित पुलिस थाना अधिकारी एवं कई जिम्मेदार अधिकारियों को स्मैक के ठेकेदारों को कस्बे में अवैध धंधे की रोकथाम को लेकर अवगत कराया गया। लेकिन बार-बार ज्ञापन देकर पुलिस प्रशासन को इस मामले से अवगत कराने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ जहां नई उम्र के युवा इस स्मैक की खतरनाक नशे की लत को अपना कर खुद का वह देश का भविष्य बर्बाद करने में लगे हुए वहीं दूसरी ओर स्मैक के नशे की पूर्ति के लिए कस्बे आसपास क्षेत्रों में चोरी चकारी कर नशे की लत को पूरा करने के लिए आमादा हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते नई उम्र की युवाओं को इस खतरनाक स्मैक के नशे की लत से आजाद नहीं कराया गया तो वह समय दूर नहीं की जिस बामनवास को देश-विदेश में आईएएस की पैदावार धरती के रूप में जाना जाता है। वहीं इसके बाद नई युवाओं द्वारा नशे की लत को अपनाने के बाद इस बामनवास को नशेड़ी युवाओं के क्षेत्र में पहचान मिलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। ग्रामीणों द्वारा उपखंड क्षेत्र में चल रहे इस स्मैक के अवैध कारोबार को रोकने की मांग की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !