नगर विकास न्यास एवं मुख्यमंत्री जन आवास योजना के संबंध में समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने नगर विकास न्यास की विनायक वाटिका आवासीय योजना के संबंध में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली, पानी, सीवरेज सहित अन्य सुविधाओं को तत्परता के साथ विकसित करें।

यूआईटी सचिव रघुनाथ ने बताया कि योजना में विद्युतीकरण एवं ग्रेवल सड़क के कार्य हो चुका है। सीवरेज, पेयजल सप्लाई के लिए पाइप लाइन का कार्य करवाने के लिए आरयूआईडीपी एवं पीएचईडी विभाग को निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लिए चिन्हित भूमि के लिए वन विभाग को अनापत्ति संबंधी कार्यवाही तत्परता से करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार न्यास की विवेकानंद मार्केट व्यावसायिक योजना के लिए सड़क, पार्क की चारदीवारी का कार्य करवाए जाने की जानकारी दी गई। इस योजना में भी सीवरेज एवं पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन का कार्य, विद्युतीकरण का कार्य करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को न्यास से संबंधित योजनाओं में करवाए जाने कार्य तत्परता से करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता हरीश अग्रवाल, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता, पीएचईडी एवं नगर विकास न्यास के अधिकारी उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया