पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के रजवाना पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार ने जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याएं सुनी। ई-मित्र संचालक द्वारा अधिक राशि वसूलने की शिकायत पर जांच की गई तथा संबंधित अधिकारी को ई-मित्र संचालक के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान लोगों ने खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य समस्याएं रखी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई के दौरान विकास अधिकारी चौथ का बरवाड़ा, कृषि विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया