Monday , 8 June 2026
Breaking News

सभी विभाग समन्वित प्रयास कर पर्यावरण-अनुकूल कार्य करें:- कलेक्टर

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण मण्डल में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पारित आदेश की पालना के संबंध में जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पाक्षिक बैठक ली जिसमें उन्होंने सभी विभागों को समन्वित प्रयास कर पर्यावरण-अनुकूल कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पारित आदेश के अनुसार कियांविति रिपोर्ट समय पर भिजवाने के निर्देश दिए।

All departments coordinate efforts do eco-friendly work Collector08
डॉ. सिंह ने प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करने के लिए अभियान के तहत कार्यवाही केे निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि शहर में पानी के निकास के नालों की सफाई एवं प्लास्टिक कचरा हटवाने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिए। उन्होंने कचरा प्रबंधन के संबंध में इसे अलग-अलग हिस्सों में बांटकर इसका उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों को सूरवाल प्लांट के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र शीघ्र जारी करवाने के लिए निर्देशित किया।
डॉ. सिंह ने बैठक में पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश में वर्णित बिन्दुओं का गहन अध्ययन कर आपसी समन्वय से इसकी कडाई से पालना करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने उद्योगों के कारण पानी को प्रदूषित होने से रोकने के सभी उपाय करने को कहा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !