राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नसिया, सवाई माधोपुर के एसएमसी सदस्यों, अध्यापकों तथा विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
संस्था प्रधान रामस्वरूप मीना ने वृक्षारोपण के साथ साथ बच्चों को वृक्षारोपण का महत्व भी विस्तारपूर्वक समझाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय अध्यक्ष शफीक अहमद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पेड़ प्रकृति की अनुपम देन है, पेड़ एक देश की बहुमूल्य संपदा होते है इन्हें हरा सोना भी कहा जाता है, जहां पर पेड़ अधिक मात्रा में होते है वहां की जलवायु स्वच्छ और सुंदर होती है।

विद्यालय के मोइन खान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और इनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है, जब तक पृथ्वी पर पेड़ों का अस्तित्व है तब तक ही मानव सभ्यता का अस्तित्व है इसलिए हमें पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी।
इस अवसर पर मोनीमाला शर्मा, अज़ीज़ा बानो, कलीम मोहम्मद तथा श्रीदास मीना ने भी अपने विचार रखे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया