Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर जिले के 18 में से 17 बांध हुए लबालब

सवाई माधोपुर: जल संसाधन विभाग के अनुसार खण्ड सवाई माधोपुर के अधीन कुल 18 बांध आते हैं, जिसमें 10 बांध सवाई माधोपुर जिले एवं 8 बांध गंगापुर सिटी जिले के हैं। वर्तमान में जिले में 17 बांध अपनी पूर्ण भराव क्षमता प्राप्त कर चुके है। जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता अरूण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में मानसून सत्र चल रहा हैं, जिसमें हुई बारिश से विभाग के सभी बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई हैं।

 

dams in Sawai Madhopur district are full

 

 

 

जिनमें से ढ़ील बांध 18 फीट (24 ऑवर फ्लो), मानसरोवर बांध 32 फीट (12 ऑवर फ्लो), गलाई सागर बांध 21.9 फीट (21 ऑवर फ्लो), सूरवाल बांध 16.8 फीट (20 ऑवर फ्लो), देवपुरा बांध 26.1 फीट (25 ऑवर फ्लो), भगवतगढ़ बांध 8.8 फीट (8 ऑवर फ्लो) बांध पूर्ण भरने के उपरान्त ऑवरफ्लो हो चुके है।

 

 

 

इसी प्रकार पांचोलास बांध 13.6 फीट (15 ऑवर फ्लो), मुई बांध 7.7 फीट (19 ऑवर फ्लो), नागोलाव बांध 11 फीट (12 ऑवर फ्लो), मोरा सागर बांध 18.8 फीट (2 ऑवर फ्लो), नाग तलाई बांध 7 फीट, चन्दापुरा बांध 6.8 फीट (8 ऑवर फ्लो), मोती सागर बांध 8.2 फीट (14 ऑवर फ्लो), बनिया वाला बांध 6 फीट (12 ऑवर फ्लो), गण्डाल बांध 10.1 फीट (13 ऑवर फ्लो), नया तालाब लिवाली 6.1 फीट (7 ऑवर फ्लो), भूलनवाला 8.3 फीट, आकोदिया 10.2 (2 ऑवर फ्लो) बांध पूर्ण भरने के उपरान्त ऑवरफ्लो हो चुके हैं तथा लगभग सभी बांधों में पानी आवक लगातार हो रही हैं, जिस कारण यह संभावना हैं कि शेष बांध भी अपनी पूर्ण भराव क्षमता तक भर जाएंगे।

 

 

 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभागीय सभी बांध, एनिकट सुरक्षित हैं एवं विभाग द्वारा पूर्ण मॉनिटनिंग में हैं। सभी फिल्ड स्टॉफ को प्रतिघण्टा रिपोर्ट करने एवं मुख्यालय व फिल्ड पर रहने हेतु पाबन्द किया हुआ हैं। आमजन से अपील हैं कि जिले में भारी वर्षा के कारण सभी नदी-नाले अपने ऊफान पर हैं। ऐसी स्थिति में बांधों पर कम से कम जावे एवं नदी नालों में आवागमन नही करें, साथ ही अधिक जल भराव क्षेत्र से दूरी बनाये रखें। सावधान रहे। सतर्क रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !