Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गांव के रास्ते में भरे सीवरेज के पानी से ग्रामीण परेशान

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से निकटवर्ती ग्राम भडेरड़ा और खटुपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर सीवरेज लाइन के चैंबर से निकला गंदा पानी बीच रास्ते में भरा रहने से ग्रामीणों को आवागमन में गंदगी व दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत करवाने के बावजूद उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 

 

Villagers upset due to sewerage water filling the village road in sawai madhopur

 

 

खटुपुरा निवासी हरिओम जागा, संजय बैरवा, बद्री लाल बैरवा, सुशील बैरवा, अशोक कुमार बैरवा, विजय कुमार सैनी, नरसी गुर्जर, विक्रम बैरवा, शुभम कुमार, जयप्रकाश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, द्वारका प्रशाद शर्मा, रामफूल गुर्जर, चिरंजी लाल गुर्जर आदि ने बताया कि जिला मुख्यालय से पुसोदा ट्रीटमेंट प्लांट की ओर से जा रही सीवरेज लाइन के चैंबर से गंदा पानी निकलकर भढ़ेरड़ा सरकारी स्कुल के पास खटुपुरा सड़क मार्ग पर भरा हुआ है।

 

 

 

 

इसमें बारिश का पानी भी बहकर आने से सड़क मार्ग दरिया बना हुआ है। ऐसे में खटुपुरा और भडेरड़ा जाने वाले ग्रामीण इसी गंदे पानी के बीच होकर निकलने को मजबूर है। इससे उन्हें गंदगी व दुर्गंध के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जनप्रतिनिधि व संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 

 

 

दोनों गांव जिला मुख्यालय से सटे होने के बावजूद मुख्यालय पहुंचने के लिए कोई सुगम मार्ग नहीं है। गांव में आवागमन के लिए सड़क तो बनी हुई है, लेकिन सड़क मार्ग में गहरे गड्ढ़े होने से दुपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन से समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !