Thursday , 23 July 2026
Breaking News

लोगों को गैस कनेक्शन लेने के लिए जागरूक करें : कलेक्टर

उज्ज्वला योजना केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार करें तथा लोगों को लकडी के ईंधन से खाना बनाने के बजाय गैस चूल्हे पर खाना बनाने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करें। यह बात जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने उज्ज्वला योजना के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिले के गैस एजेन्सियों के प्रतिनिधियों से कही।

Make people aware taking gas connections
जिले में 2 लाख 54 हजार 769 रसोई गैस के एक्टिव उपभोक्ता है। इनमें से 99 हजार 712 उपभोक्ताओं को उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी किया हुआ है। रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उज्ज्वला कनेक्शन का रिफिल औसत चार से छह माह में हो रहा है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि उज्ज्वला उपभोक्ताओं को रिफिल के लिए अधिक राशि नहीं देनी पड़े, इसके लिए पांच किलोग्राम के छोटे सिलेंडर भी एजेन्सियों पर ढाई सौ रूपए में उपलब्ध है।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने बैठक में कहा कि घरों में महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाती है तो धूएं से आंखों को नुकसान पहुंचता हैए पर्यावरण प्रदूषण होता है। उन्होंने इस संबंध में जागरूकता केम्प लगाने, सामाजिक सरोकार के माध्यम से प्रचार प्रसार करने, विद्यालयों में बालकों के माध्यम से जागरूकता पैदा करने तथा गैस चूल्हे का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वातावरण निर्माण करने के लिए अभियान चलाएं, बालकों की गैस चूल्हे के उपयोग से लाभ विषय पर प्रतियोगिताएं करवाकर जागरूकता पैदा करें। बैठक में रसोई गैस डीएनओ निशांत नेगी, प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार ने भी जिले में उज्ज्वला योजना की प्रगति तथा इस संबंध में किए जाने वाले कार्य पर विचार रखे। जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने गैस एजेन्सियों के प्रभारियों से सवाल जवाब कर उज्ज्वला योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले की गैस एजेन्सियों के प्रभारी, रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार, प्रवर्तन निरीक्षक उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !