Sunday , 7 June 2026
Breaking News

टेलीग्राम पर पैसा डबल करने के 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की मानटाउन और कोतवाली थाना पुलिस ने टेलीग्राम पर पैसा डबल करने के 3 आरोपियों को गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शंकरलाल पुत्र कैलाशचन्द्र मीना निवासी सवाईगंज, चौथ का बरवाड़ा, बुद्धिप्रकाश पुत्र चरणफूल मीना निवासी गंभीरा केातवाली और गोलूराम पुत्र रामप्रसाद मीना निवासी गंभीरा कोतवाली ऑनलाइन साइबर ठ*गी के आरोप में गिर*फ्तार किया है।

 

 

Telegram Money Police Kotwali Mantown Sawai Madhopur news 27 sept 24

 

 

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर राहुल प्रकाश के द्वारा सायबर ठ*गों के खिलाफ ऑपरेशन “एन्टी वायरस अभियान” चलाया हुआ है। अभियान के अन्तर्गत सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक महोदय ममता गुप्ता के निर्देशन यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर विजय सिंह मीना के सुपरविजन एवं कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह और मानटाउन थानाधिकारी जगदीश सिंह द्वारा गुरुवार को मुखबीर की सूचना पर आरोपी शंकरलाल पुत्र कैलाशचन्द्र मीना निवासी सवाईगंज, चौथ का बरवाड़ा, बुद्धिप्रकाश पुत्र चरणफूल मीना निवासी गंभीरा केातवाली और गोलूराम पुत्र रामप्रसाद मीना निवासी गंभीरा कोतवाली ऑनलाइन साइबर ठ*गी के आरोप में गिर*फ्तार किया है।

 

 

 

 

 

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 एण्ड्रोईड मोबाइल फाने व 5 सिम कार्ड भी बरामद किये है। पुलिस ने सवाई माधोपुर कोतवाली थाने पर बीएनएस एवं आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबीर से सूचना मिली कि नीमली रोड पर 3 लड़के ऑनलाइन स*ट्टा खेल रहे है।

 

 

 

सूचना पर मौके पर पहुंचे, जहां पर मुखबीर द्वारा बताए स्थान पर 3 लड़के मोबाइल में बैठे- बैठे ऑनलाइन स*ट्टा खेल रहे थे, जिनके मोबाइल फोन को चैक किया तो उनके मोबाइल फोन में सोशल मिडिया अकाउन्ट इन्स्टाग्राम पर कई चैनल बनाकर बिटकोईन ट्रेडिंग मनी डबल एवं मनी हेल्प के नाम एक हजार को दस हजार एवं पांच हजार को तीस हजार करने के नाम पर भोले भाले लोगों को फ*साकर ठ*गी करते है।

 

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह, मानटाउन थानाधिकारी जगदीश सिंह, हैड कांस्टेबल शिवपाल सिंह, सियाराम, लक्ष्मण सिंह, महेन्द्र कुमार साइबर सैल और कांस्टेबल राजकुमार सिंह साइबर सैल, राकेश कुमार साइबर सैल, विजय सिंह मानटाउन,  हरिसिंह कुण्डेरा, बुद्धि प्रकाश मानटाउन एवं अशोक कुमार मानटाउन शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !