सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की मलारना डूंगर थाना पुलिस ने भोले-भाले से साइबर ठ*गी करने के आरोपी को गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दिलखुश उर्फ दुक्की पुत्र हनुमान निवासी गंभीरा मलारना डूंगर से गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल भी जब्त किया है।
मलारना डूंगर थानाधिकारी राधारमन गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत भाडौती गंभीरा नहर से साइबर ठ*गी के आरोपी दिलखुश उर्फ दुक्की निवासी गंभीरा मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों के नाम की सिमों को फ*र्जी तरीके से निकलवाकर उनसे टेलिग्राम चैनल व व्हाट्सअप अकाउण्ट बनाकर रुपयों को डबल व ट्रिपल करने के नाम पर भोले-भाले लोगो को ऑनलाइन ठ*गी करने के आरोपी से मोबाइल जप्त कर गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
