Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता चढ़ी अव्यवस्थाओं की भेंट

सवाई माधोपुर (राजेश शर्मा) : जिला मुख्यालय पर आयोजित 7 दिवसीय राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग क्रीड़ा प्रतियोगिता का सोमवार को आयोजित उदघाटन समारोह आयोजकों की लापरवाही के चलते अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया है। आलनपुर स्थित एक गार्डन में समारोह स्थल पर आयोजकों ने अतिथियों के लिए तो लाखों रुपया खर्च कर बहुत बड़ा सुसज्जित पंडाल बनवाया जबकि प्रदेश भर से आए करीब आठ सौ खिलाड़ी छात्र छात्राओं के लिए ना तो बैठने की कोई व्यवस्था की ना ही उनके लिए कार्यक्रम स्थल पर छाया की व्यवस्था की गई।

 

 

 

State level sports competition marred by chaos in sawai madhopur

 

 

परिणाम स्वरूप खिलाड़ी और उनके साथ आए सैकड़ों कोच और शिक्षक पंडाल से दूर बारामदों में खड़े रहकर उदघाटन समारोह को देखने को मजबूर नजर आए। आश्चर्य की बात तो ये रही की जो अतिथि आए वे उदघाटन की रस्म 10 मिनिट में पूरी कर कार्य की व्यस्तता बताते हुए मंच छोड़ कर चल दिए। अतिथियों के जाने के साथ ही पूरे मैदान में अव्यवस्था का माहौल बन गया। कुछ संगठन खिलाड़ियों के लिए भामशाह के रूप में फल और नाश्ते की व्यवस्था करके लाए थे, उन्हें अव्यवस्था के चलते ढंग से बाट भी नहीं पाए।

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में एक और आश्चर्यजनक स्थिति देखने को मिली, मंच के साइड में कुछ टेबल कुर्सियां लगा कर वहा पत्रकार दीर्घा पट्टिका तो लगा दी लेकिन पता चला की मीडिया को तो आयोजकों ने आमंत्रित ही नहीं किया था ऐसे में उन कुर्सियों पर कार्यक्रम से जुड़े शिक्षक मीडिया के रोल में दिखाई दे रहे थे। आयोजकों की लापरवाही एवं खिलाड़ियों की उपेक्षा को लेकर कार्यक्रम चर्चा का विषय बन गया।

 

 

वतन फाउंडेशन टीम ने छात्र-छात्राओं को नाश्ता देकर की सेवा:

 

स्टेट लेवल की इस प्रतियोगिता में राजस्थान के अलग-अलग जिलों से करीब आठ सौ छात्र छात्राएं भाग लेने आए है। यहां आए सभी खिलाड़ियों की वतन फाउंडेशन टीम ने चाय और बिस्किट का अल्पाहार देकर सेवा की। वतन फाउंडेशन टीम के हुसैन आर्मी ने बताया कि आलनपुर स्थित मैरिज गार्डन में आयोजित 68 वीं राज्य स्तरीय छात्र-छात्रा रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता उदघाटन समारोह में भाग लेने आए हुए राजस्थान के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के लिए अल्पाहार स्वरूप चाय और बिस्किट देकर सेवा कार्य किया।.

 

 

 

इसके साथ ही महिला विंग सदस्यों ने प्रतियोगिता में आए छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं को खेलों को खेल के भाव से खेलने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वतन फाउंडेशन टीम के मुखिया हुसैन आर्मी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, प्रोफेसर रामलाल बैरवा, आसिफ राजा, टीपू सुल्तान, विमल पांडे, मुकेश जैन, मनीष जैन, पत्रकार नरेन्द्र शर्मा, संजय बैरवा, राजेश पहाड़िया एवं महिला विंग की सदस्य रूमा नाज, सुनीता मधुकर, मंजू गंगवाल, सुनीता गोमे, सुमन शर्मा सहित टीम के अनेक साथी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !