Sunday , 7 June 2026
Breaking News

हज-2025 यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

जयपुर: हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई को आवंटित सीटों में से राजस्थान को मुस्लिम आबादी के अनुपात में कुल 4392 सीटें आवंटित की गई है। राज्य से हज 2025 हेतु कुल 3802 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। ऐसे में राज्य के सभी आवेदकों का चयन कर लिया गया है एवं सभी आवेदकों को हज हेतु चयन संबंधित सूचना उनके मोबाइल नम्बर पर मैसेज द्वारा भिजवा दी गई है।

 

Good news for Hajj-2025 pilgrims in rajasthan

 

 

राजस्थान राज्य हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी अबु सुफियान चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हज 2025 हेतु सभी चयनित हज यत्रियों को प्रति हज यात्री 1,30,300 रुपये की राशि 08 से 21 अक्टूबर तक जमा करानी है। उक्त राशि का भुगतान हज कमेटी आफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैकिंग एवं यू.पी.आई. द्वारा अथवा हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई के SBI/UBI रजिस्टर्ड बैंक खाते में जमा किये जाने है। हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट पर कंवर नम्बर के आधार पर बैंक रेफरेन्स नम्बर दिये गये है, जिसे पे-इन-स्लिप में दिखाया जाना आवश्यक है।

 

 

 

सभी चयनित हज यात्रियों को 23 अक्टूबर 2024 तक निम्नांकित दस्तावेज कार्यालय हज हाउस रामगढ़ मोड करबला जयपुर को जमा किया जाना आवश्यक है।
  • हज आवेदन पत्र मय संबंधित दस्तावेज पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैनकार्ड, बैंक की पासबुक/कन्सीलेशन चैक आदि की फोटोप्रति स्वयं प्रमाणित 
  • डिक्लेरेशन एवं अंडरटेकिंग प्रमाण पत्र
  • पे-इन-स्लिप / ऑनलाइन रिसिप्ट
  • नवीन फार्म में मेडिकल सर्टिफिकेट
  • स्वयं द्वारा हस्ताक्षरित पासपोर्ट डेकलेरेशन फॉर्म
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो वाइट बैकग्राउण्ड

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !