Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अब पशुओं का घर पर होगा निःशुल्क उपचार

सवाई माधोपुर: पशुओं के बीमार होने पर अब पशुपालक टोल फ्री नम्बर 1962 पर सूचना देकर निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकेंगे। पशुपालन विभाग की ओर से संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट मौके पर पहुंचकर बीमार पशुओं का उपचार करेगी। आज बुधवार को पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर संचालित एकीकृत कॉल सेंटर की शुरूआत की गई। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा एक कंट्रोल यूनिट बनाया गया है, जहां टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करते ही बीमार पशुपालक की चिकित्सा के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट मौके पर ही पहुंचेगी और बीमार पशु का हर संभव उपचार करेगी।

 

 

Now animals will get free treatment at home in rajasthan

 

 

 

 

हालांकि पूर्व में इस योजना को 24 फरवरी 2024 को शुरू किया गया था लेकिन योजना मूर्त रूप नहीं ले सकी और आज इस योजना को साकार रूप प्रदान करते हुए जिले में इसका शुभारंभ किया गया है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने राजकीय बहुउद्देश्य पशु चिकित्सालय परिसर से सात वेटरनरी मोबाइल यूनिट को रवाना किया गया। जो कि पूरी तरह से जीपीएस से लैस है। उन्होंने एकीकृत कॉल सेन्टर और मोबाइल वेटरनरी यूनिट की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशीलता से बीमार पशुधन का निःशुल्क उपचार हो सकेगा। खुशहाल पशुपालक-समृद्ध राजस्थान के तहत पशुओं का घर पर ही निःशुल्क उपचार कराने के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट की शुरुआत की गई है।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि पशुपालक अपने पशु के रोगी होने पर कॉल सेंटर के नंबर 1962 पर सूचना दर्ज करा सकते हैं। कॉल सेंटर के सीएसओ द्वारा पशुपालक के नाम, ग्राम, पशु एवं रोग के लक्षण आदि की जानकारी प्राप्त कर सिस्टम पर दर्ज की जाएगी। लक्षणों के आधार पर सिस्टम में पूर्व से संधारित डाटा अनुसार एवं अथवा कॉल सेंटर पर उपस्थित पशु चिकित्सक की सलाह अनुसार टिकट जनरेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूचना का एक मैसेज पशुपालक के फोन पर तथा एक मैसेज संबंधित ग्राम से मैप्ड मोबाइल वेटरनरी यूनिट के पशु चिकित्सक के फोन पर जाएगा।

 

 

 

इसके साथ ही विवरण पशु चिकित्सक के फोन पर उपलब्ध मोबाइल एप पर भी प्रदर्शित होगा। पशु चिकित्सक तत्काल अपॉइंटमेंट बुक करते हुए रोगी पशु के स्थान के लिए रवाना होंगे। सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी, बामनवास, चौथ का बरवाड़ा, बौंली, खंडार, मलारना डूंगर एवं सवाई माधोपुर ब्लॉक में एक-एक गाड़ी रखी गई है। प्रत्येक गाड़ी पर एक लाख पशुओं की देखरेख का जिम्मा तय किया गया है। 9 अक्टूबर से इस योजना को धरातल पर उतारकर पशुपालकों के बीमार पशुओं के उपचार के लिए सरकार द्वारा बेहतर सौगात दी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !