Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दो ट्रेनों के बीच टक्कर के बाद लगी आग, 13 डब्बे पटरी से उतरे 

नई दिल्ली: शुक्रवार की रात चेन्नई के पास एक पैसेंजर ट्रेन के खड़ी मालगाड़ी से टकराने से बड़ा रेल हा*दसा हो गया है। इस दुर्घटना में पैसेंजर ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस रेल हादसे में अभी तक 19 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। इसके अलावा इस दुर्घटना में एक डिब्बे में आग भी लग गई। पैसेंजर ट्रेन मैसूर से दरभंगा की ओर जा रही थी।

mysore darbhanga express train derail in tamilnadu

इस घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन ने एक ट्वीट में लिखा है कि मुझे तिरुवल्लूवर जिले के कावेरिपेट्टई में हुए रेल हा*दसे के बारे में जानकर झटका लगा है। उन्होंने लिखा है कि सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से काम कर रही है। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा है। अन्य यात्रियों के घर लौटने के लिए भोजन और यात्रा सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए एक अलग टीम काम कर रही है। मैं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहा हूँ। एक यात्री ने बताया कि हम ट्रेन में ही थे तभी अचानक से आवाज आई।

जब हमने ट्रेन से बाहर देखा तो ट्रेन के डिब्बे पलटे हुए थे। जब हम बाहर निकले तो देखा कि डिब्बे में आग लगी हुई थी। हा*दसे के बाद ट्रेन रूट को बहाल करने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक आरएन सिंह ने कहा कि ट्रेन का स्टेशन पर स्टॉप नहीं था, चेन्नई से रवाना होने के बाद इस ट्रेन (मैसूर दरभंगा एक्सप्रेस) के लिए हरी झंडी दे दी गई थी। ड्राइवर ने सिग्नल को सही तरीके से फॉलो भी किया था, लेकिन ट्रेन को मेन लाइन से गुजरना था, लेकिन वह लूप लाइन पर चली गई जिस वजह से यह हादसा हुआ है।

यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। साथ ही हादसे की वजह से कुछ ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया है। डायवर्ट की गई ट्रेनों में हावड़ा-तिरुचिलापल्ली, गोरखपुर-कोचुवेली, चेन्नई एगमोर-जोधपुर एक्सप्रेस, तिरुणावेली-पुरुलिया सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस, एमजीआर सेंट्रल-हैदराबाद एक्सप्रेस, चेन्नई सेंट्रल-छपरा गंगा कावेरी एक्सप्रेस शामिल है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !