Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मेंटेनेंस के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी कार, पिता समेत बेटा-बेटी की मौ*त

जयपुर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हा*दसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। एक्सप्रेसवे पर आए दिन हा*दसे की घटनाएं होती रहती है। एक बार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हा*दसा हुआ है। जिसमें पिता समेत बेटा और बेटी की मौ*त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मरम्मत के लिए गड्ढे खोदे गए थे। जिसमें गिरकर एक कार चार पलट गई है। इस हा*दसे में कार में सवार पिता समेत जवान बेटा और बेटी की मौ*त हो गई है। वहीं 6-8 साल का बच्चा सहित 2 लोग घायल है।

 

 

Delhi Mumbai Expressway alwar accdent news 12 oct 24

 

 

जानकारी के अनुसार परिवार के 6 सदस्य हरियाणा के नारनौल से बालाजी, राजस्थान के दर्शन के लिए जा रहे थे। यह हादसा बीते शुक्रवार रात 9 बजकर 30 मिनट पर अलवर जिले के पिनान के निकट भैड़ोली के पास हुआ है। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि कार में 6 लोग सवार थे। जिसमें एक 6-8 साल का बच्चा कारव भी है। वह घायल है। सभी लोग ​नारनौल, हरियाणा के निवासी थे। यह सभी कार से गुरुग्राम से जयपुर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि अलवर जिले के पिनान के निकट भड़ौली के पास हाईवे के मेंटीनेंस का कार्य चल रहा था।

 

 

 

 

 

 

भड़ौली के पास एक गड्ढा है। रात में कार स्पीड में होने के कारण ड्राइवर को गड्डा नहीं दिखा। जिस वजह से यह हा*दसा हुआ है। इस हा*दसे में हरियाणा नारनौल निवासी विद्यानंद और उनके बेटे शुभम यादव की मौके पर ही मौ*त हो गई है। शुभम की बहन सोनिका यादव गंभीर रूप से घायल हुई थीं जिन्हें पिनान सीएचसी पहुंचाया गया था। इसके बाद यहां से इन्हें अलवर के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सोनिका की मौ*त हो गई। वहीं हा*दसे में शुभम की मां संतोष यादव और सोनिका का बेटा कारव यादव घायल हैं।

 

 

 

 

 

कारव ने बताया कि हम सभी बालाजी मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। हादसे से पहले हम सभी एक होटल पर रुके हुए थे। जैसे ही होटल से निकले गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। क्रेटा में मेरे अलावा मेरे मम्मी-पापा के साथ नाना-नानी और मामा भी थे। हा*दसे की सूचना मिलने पर रैणी पुलिस और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।

 

 

 

पुलिस ने श*वों को रैणी हॉस्पिटल की मॉ*र्च्युरी में रखवाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चेनेज संख्या-132 की पुलिया पर भैड़ोली के पास दिल्ली-जयपुर लेन में मरम्मत का काम चल रहा है। यहां सड़क खुदी हुई है। बैरिकेड भी दूर रखा हुआ था। ऐसे में ड्राइवर को बैरिकेड नहीं​ दिखा और गड्ढे से गुजरते ही कार पलट गई। कार करीब चार पर पलटी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !