Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

टेस्ट ड्राइव के बहाने चुराई कार

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में टेस्ट ड्राइव करने के बहाने चोर कार चोरी कर ले गया है। मिली जानकारी के अनुसार कार के मालिक ने कार को बेचने के लिए ओएलएक्स पर डिटेल डाली थी। कार को खरीदने के लिए एक व्यक्ति घर पर आया और मालिक की नजरों के सामने से ही कार को टेस्ट ड्राइव के बहाने चुरा ले गया। इसके बाद पीड़िता ने सांगानेर थाने में कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

 

 

Car test drive sanganer jaipur police news 12 oct 24

 

 

मामले की जानकारी देते हुए एसआई गोपाल ने बताया की रीता कुमारी निवासी सेक्टर-5 प्रताप नगर, जयपुर ने कार चोरी की एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी कार उनके पति के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार बेचने के लिए ओएलएक्स पर सूचना डाली थी। गुरुवार को सुबह कार खरीदने के लिए एक व्यक्ति ने मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। कार खरीदने के लिए घर देखने आने की इच्छा जताई।

 

 

 

 

करीब 11:30 बजे वह व्यक्ति कार खरीदने के लिए कार को देखने घर आया। कार देखने के बाद उसने टेस्ट ड्राइव के लिए चाबी मांगी। इसके बाद चाबी देने पर टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ही चुरा ले गया। काफी समय तक वापस नहीं आने पर पीड़िता ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन नंबर बंद मिला। काफी लम्बे समय तक इंतजार करने के बाद पीड़िता ने कार चोरी की रिपोर्ट सांगानेर थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !