सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की सूरवाल थाना पुलिस ने अ*वैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए है। सूरवाल थानाधिकारी जयप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अ*वैध बजरी खनन/परिवहन की रोकथाम हेतू अभियान चलाया हुआ है।
अभियान के तहत सूरवाल पुलिस के नेतृत्व में आज मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अ*वैध बजरी से भरे हुए को छापर चौराहा सूरवाल से जप्त किया गया है। इसी प्रकार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अ*वैध बजरी से भरे हुए को कौशाली मोड जडावता रोड से जप्त किया गया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों चालक/मालिक के विरुद्ध बीएनएस व एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सूरवाल थानाधिकारी जयप्रकाश, हैड कांस्टेबल अजीत सिंह, कांस्टेबल धर्मेन्द्र, भरत, राजेन्द्र बलवीर और जितेन्द्र शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
