Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जल संरक्षण के कार्यों को दें प्राथमिकता : कलेक्टर

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने जिला कलेक्ट्रेट के अनुभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि इसके लिए जन जागरूकता एवं सहभागिता प्राप्त करने लिए सभी अधिकारी स्वयं भी श्रमदान कर जल संरक्षण के कार्यों में योगदान दें और आमजन को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिन सरकारी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बने हुए है, लेकिन फंक्शनल नहीं है, उन्हें फंक्शनल करवाएं। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए टीमों एवं सामग्री के तैयार रखने तथा नियंत्रण कक्ष को चौबीसों घंटे क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। 

Give water conservation work priority
कलेक्टर कक्ष में आयोजित विभिन्न अनुभाग प्रभारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर जीरों पैंडेन्सी करें। उन्होंने विधानसभा प्रश्नों के प्राथमिकता से जवाब भिजवाने तथा सॉफ्टवेयर पर जवाब अपलोड करने से पहले उन्हें ठीक तरह से जांचने ने निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने भामाशाह योजना में शामिल होने वाले परिवारों की जानकारी ली। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग केे अधिकारी से खाद्यान्न उठाव की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने जिला कोषाधिकारी राजेन्द्र जैन से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन में भुगतान की स्थिति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक सेवा प्रदाता गारंटी अधिनियम एवं सुनवाई के अधिकार के तहत प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम महेन्द्र लोढा, सवाई माधोपुर उपखण्ड अधिकारी रघुनाथ, तहसीलदार मनीराम खींचड, जिला कोषाधिकारी राजेन्द्र जैन, डीआईओ राजकुमार शर्मा, एसीपी प्रदीप कुमार सहित विभिन्न अनुभागों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !