Monday , 8 June 2026
Breaking News

पौधे लगाकर देखभाल का लिया संकल्प

जिला मुख्यालय पर स्थित आई.टी.आई. कोलेज प्रांगण मे गायत्री परिवार के बैनर तले आई.टी.आई. कोलेज परिवार के सहयोग से पौधारोपण किया गया। पोधारोपण से पूर्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन व गायत्री परिवार के ट्रस्टी हरिमोहन शर्मा ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि धार्मिक शास्त्रों व पुराणो मे पौधारोपण की बडी महिमा बताई गई है। भविष्य पुराण में बताया है कि जो व्यक्ति छाया, फूल व फलदेने वाले वृक्षो का रोपण करता है।

Plantation Pledge Care iti college

वह अपने पितरो को बडे बड़े पापों से तारता है। गीता मे पीपल के वृक्ष को भगवान कृृष्ण ने अपना स्वरुप बताया है। इसी पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। बट वृक्ष मे सब देवताओ का वास है। जामुन का वृक्ष धन देता है, शमी वृक्ष रोगनाशक है, गूलर को विष्णु सहस्त्रनाम मे विष्णु का रुप माना है। तुलसी का वृक्ष अशुभ उर्जा नष्ट करता है। सरकार पौधे लगाने पर 50 प्रतिशत अनुदान देती है। सभी उपस्थित को उन्होने वृक्ष लग्राने व पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया व बताया कि पेड न होगे तो वर्षा कहां से होगी, आक्सीजन कहां से मिलेगी। तत्पश्चात उपस्थित लोगो ने आईटीआई कालेज प्रांगण मे पौधारोपण किए गए। डॉ.पी.एल. बंसल ने वृक्षारोपण का वैज्ञानिक महत्व बताया। उपस्थित सभी को कार्यक्रम प्रभारी फोरेस्टर प्रभुदयाल गूर्जर ने आरोपित पौधो की देखभाल का संकल्प कराया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !