Sunday , 8 March 2026
Breaking News

भामाशाह नामांकन अवश्य करवाएं किसान

किसान भामाशाह नामांकन अवश्य करवाएं। यह ई-मित्र पर निःशुल्क होता है। जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह ने बताया कि कृषि ऋण योजनाओं, ग्राम सेवा सहकारी समिति एवं सहकारी ऋण योजनाओं में भामाशाह कार्ड/भामाशाह नामांकन की आवश्यकता होती है। उन्होंने काश्तकारों को पीएम किसान सम्मान निधि, समर्थन मूल्य पर जींस की बिक्री, फसली ऋण सहित अन्य योजनाओं का डाइरेक्ट लाभ मिले, इसके लिए भामाशाह नामांकन करवाने के निर्देश दिए है।
जिला सांख्यिकी अधिकारी आर.एस.जाट ने बताया कि भामाशाह नामांकन के लिए पास के ई-मित्र केन्द्र पर जाकर निःशुल्क नामांकन करवाएं। इसके लिए किसान अपना आधार कार्ड, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक खाता डिटेल एवं मोबाइल नम्बर साथ लेकर जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में विभिन्न प्रकार की योजनाओं के पंजीयन के लिए भामाशाह नामांकन की आवश्यकता होती है। जाट ने यह भी बताया कि परिवार के किसी सदस्य का नाम भामाशाह नामांकन कार्ड में जुडा हुआ नहीं है तो वे भी ई-मित्र पर जाकर नाम जुडवाने की कार्यवाही कर सकते हैं।

Bamashah must nominated farmer

“बौंली में जनसुनवाई कल”

आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र बौंली पर 23 जुलाई को सुबह साढे नौ बजे होगी। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी कलेक्टर के साथ उपस्थित रहेंगे।

“स्वास्थ्य समिति की बैठक 30 को”

जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति सवाई माधोपुर की बैठक 30 जुलाई को दोपहर 12 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

“अमरूद की फसल का होगा बीमा”

जिले में उद्यानिकी फसल खरीफ 2019-20 हेतु पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन “एग्रीकल्चर इन्स्योरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड” के माध्यम से किया जा रहा है।
सहायक निदेशक उद्यान चन्द्र प्रकाश बडाया ने बताया कि उक्त फसल बीमा योजना में खरीफ फसल 2019 हेतु अमरूद फसल अधिसूचित की गई है। जिसमें ऋणी कृषक बीमा अनिवार्य आधार पर सम्बन्धित वित्तीय संस्थान के माध्यम से 31 जुलाई 2019 तक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गैर ऋणी कृषकों के लिए स्वेच्छिक आधार पर बीमा हेतु आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, बैंक खाता संख्या एवं बैंक पासबुक की फोटो प्रति तथा बोई गई फसल का खसरा नम्बर सहित स्वप्रमाणित घोषणा पत्र के साथ बीमा योजना का लाभ लिया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !