Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जल शक्ति और स्वच्छता पर प्रतियोगिता हुई आयोजित

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पी जी महाविद्यालय सवाई माधोपुर में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सवाई माधोपुर और राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर के तत्वावधान में जल शक्ति अभियान के व्यापक प्रचार हेतु जल शक्ति और स्वच्छता विषय पर निबंध, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

Competition held water conservation cleanliness
महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने विद्यार्थियों को जल शक्ति और स्वच्छता की महत्ता पर बोलते हुए विद्यार्थियों से आव्हान किया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने निबंध में मौलिक सृजनशीलता, चित्रकला में भावनाओं की प्रस्तुती और प्रश्नोत्तरी में जल और स्वास्थ्य के प्रति जो बुद्धिमता दर्शायी उनको आम लोगों के बीच जाकर जल शक्ति और स्वच्छता के प्रति वातावरण सृजन में भूमिका निभाएं। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण-पत्र दिये जाएंगे। इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के डाॅ. हरिचरण मीना, मीठालाल मीना, प्रेम सोनवाल और शाहिद जैदी ने सहयोग किया। निबंध प्रतियोगिता डाॅ. गोपाल सिंह, चित्रकला प्रतियोगिता प्रेम सोनवाल और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मीठालाल मीना और ज्योति अरूण के निर्देशन में सम्पन्न हुई। आखिर में प्राचार्य ने एनएसएस स्वयं सेवकों और विद्यार्थियों को हरी झण्डी दिखाकर जल शक्ति अभियान रैली को रवाना किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !