जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में गठित सम्प्रेषण एवं किशोर गृह समिति के अध्यक्ष एवं पूर्णकालिक सचिव प्रशान्त चौधरी एवं सदस्य राजेन्द्र यादव अधिवक्ता द्वारा जिले में संचालित राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह, त्रिनेत्र बालगृह आलनपुर, यश विकलांग एम.आर.होम. का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 130 बच्चों की यूनिट होना एवं वर्तमान में 55 बच्चों का निवास होना पाया गया। साथ ही पुनर्वासित किए जाने वाले बच्चों की जानकारी प्रदान की गई। त्रिनेत्र बालगृह आलनपुर में निरीक्षण के दौरान रामपति व उनके परिजन उपस्थित मिले तथा पूर्णकालिक सचिव द्वारा बच्चा गोद लेने की प्रकिया के बारे में बताया गया। जिस पर उन्होने सहमति जताई तथा वहां रह रहे बच्चे कर्ण को गोद लेने की इच्छा जाहिर की। किशोर गृहों पर उपस्थित बच्चों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं शिक्षा, भोजन, प्राथमिक उपचार, सफाई व्यवस्था, रहन सहन स्तर, जल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया।
Check Also
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …
पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड
सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …
जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया