Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अस्पताल में नियमित हो साफ-सफाई : जिला कलक्टर शुभम 

सवाई माधोपुर: जिला अस्पताल का मंगलवार शाम को जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने कहा कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता अति महत्वपूर्ण कार्य है। जिसे नियमित रूप से दिन में 2-3 बार किया जाना अत्यावश्यक है। उन्होंने अस्पताल में खून की कमी को देखते हुए जिला अस्पताल में आने वाले रोगियों की खून की मांग को पूर्ण करने के उद्देश्य से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करवाने के निर्देश पीएमओं डॉ. अमित गोयल को दिए।

 

There should be regular cleanliness in the hospital District Collector Sawai Madhopur Shubham Chaudhary

 

 

 

 

जिला कलक्टर ने अस्पताल भवन की टूट-फूट को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से सम्पर्क कर आरएमआरएस मद से सहीं करवाने के निर्देश प्रदान किए है। वहीं उन्होंने बच्चा वार्ड में बच्चों को आकर्षित करने के उद्देश्य से कार्टूनस करेक्टर्स की तस्वीरे दीवारों पर बनाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में खराब लिफ्ट को ठीक करवाने के निर्देश पीएमओ को दिए है। इसके साथ-साथ उन्होंने अस्पताल के प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात वार्डों में किसी भी पुरूष परिजन को नहीं रूकने की हिदायत दी है। उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।

 

 

न्यू हरीश टेलीकॉम (चिंकी मोबाइल वाले)

संपर्क: 8432200200, 8432420420

पता: गौतम आश्रम के पास बजरिया, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !