Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

सवाई माधोपुर: जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय समारोह एवं संवाद कार्यक्रम आज शुक्रवार को जिला प्रमुख सुदामा मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्राहलय में आयोजित हुआ। देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिला स्तरीय समारोह को वर्चुअल सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारम्भ किया गया है।

 

Janjatiya Gaurav Diwas organized in sawai madhopur

 

 

 

इससे 26 राज्यों, 4 केन्द्र शासित प्रदेशों के 63 हजार 846 गांवों में निवासित 5.38 करोड़ जनजातीय लोगों के लिए आगामी वर्षो में 59 हजार 156 करोड़ रूपए का परिव्यय किया जाएगा। इसके तहत सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक साल तक निरंतर जन जातीय उत्कर्ष एवं समृद्धि हेतु निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी कल्याण भारत सरकार की प्राथमिकता है। उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका एवं समग्र जनजातीय विकास के लिए केन्द्र सरकार आधारभूत संरचना तैयार करने का कार्य कर रही है।

 

 

 

 

उन्होंने बिहार के जमुई से वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम मिलकर देश के आदिवासियों के विचारों का भारत का विचार बनाएंगे। उनकी संस्कृति को सहेजने, जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। मंच संचालन मीना शर्मा, जुगराज बैरवा ने किया। इस दौरान जगदम्बा पार्टी जड़ावता द्वारा हेला ख्याल, स्टेप बाई स्टेप स्कूल की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान जिला कलक्टर ने राजीविका, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जलदाय विभाग, ई-मित्र, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

 

 

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा, सीएमएचओं डॉ. धर्मसिंह मीणा, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग भगवान सहाय मीणा, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार रामराज मीणा, जिला रसद अधिकारी बनवारी लाल शर्मा, विकास अधिकारी डॉ. सरोज बैरवा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !