Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मौसमी बीमारियों को लेकर राज्य स्तरीय अधिकारियों ने ली बैठक

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय अधिकारियों ने विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों की बैठक ली।
बैठक में डाॅ. प्रवीण असवाल एसएनओ आईडीएसपी ने सभी को मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिकित्सा संस्थानों पर संदिग्ध रोगियों की जांच समय पर करने व आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएमएचओ, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कैलाश सोनी, डिप्टी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. दौलत राम यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, यूपीएम प्रतीक शर्मा, जिला आशा समन्वयक विमलेश शर्मा, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित, समस्त बीसीएमओ, पीएचएम व निजि अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

State level officials Weather Diesease
जिला आईईसी समन्वयक ने बताया कि जिले के खंडार ब्लाॅक के छाण में फैली बीमारी के कारण बीमार हुए लोगों और विभाग के द्वारा वहां की जा रही कार्यवाही का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में 24 घंटे मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है, आमजन को हर समय मेडिकल सहायता प्रदान की जा रही है। इलाके के संबंधित सरपंच के सहयोग से आमजन को संदेश दिया जा रहा है साथ ही उनसे ग्राम पंचायत के माध्यम से आस पास के क्षेत्र की सफाई करवाने व आस पास जमा गंदे पानी को साफ करवाने के लिए अपील की गई है। विभाग के कार्मिको व द्वारा डोर टू डोर जाकर सर्वे किया जा रहा है आमजन को मौसमी व मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। और खांसी, जुकाम व बुखार से पीडित व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें मेडिकल उपचार के लिए चिकित्सकों के पास भेज रही है।
छाण में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं व मरीजों की जांच भी वहीं की जा रही है। साथ ही राज्य स्तर से आई टीम ने 1, 2 व 3 अक्टूबर को छाण क्षेत्र का दौरा की गहनता से विभाग की व्यवस्थाएं जांची है और अधिकारियों व कार्मिको को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !