Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विश्व मेंटल हेल्थ डे पर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा रणथंभौर काॅलेज आफ नर्सिंग की ओर से विश्व मेंटल हैल्थ डे के अवसर पर प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रणथंभौर नर्सिंग काॅलेज में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमएचओ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता शर्मा, सामान्य चिकित्सालय के पीएमओ डाॅ.के.बी गुप्ता, सामान्य चिकित्सालय के डाॅ के.जी.लखेरा, डाॅ. गौरव चंद्रवंषी, सैयद बलीग अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Exhibition inaugurated World Mental Health Day
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर ने उपस्थित नर्सिंग काॅलेज के छात्रों एवं अन्य से कहा कि लोगों में डिप्रेशन एवं तनाव बढ़ रहा है। इस संबंध में लोगों में जागरूकता एवं जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेंटल हेल्थ के पीछे मेंटल डिसआर्डर एवं तनाव एक बडा कारण हैं। साथ ही नशा एवं किसी भी चीज का एडिक्षन होना भी मेंटल हैंल्थ को प्रभावित करता है। कलेक्टर ने उपस्थित लोगों से कहा कि हमें अपना स्वयं का आकलन करना चाहिए। अपना आचार, विचार एवं आचरण अच्छे रखते हुए अच्छा इंसान बनने का प्रयास करें तो मानसिक विकार नहीं होंगे। इस मौके पर जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने मेंटल हैल्थ से संबंधित प्रदर्शनी का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में सीएमएचओ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी मेंटल हैल्थ डे पर विचार रखते हुए तनाव से दूर रहने तथा एडिक्षन से बचने की सलाह दी। इस मौके पर आयोजन से जुडे डाॅ. गौरव चंद्रवंषी एवं रणथंभौर नर्सिंग काॅलेज के सैयद बलीग अहमद ने भी अपने सुझाव रखे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !