Saturday , 7 March 2026
Breaking News

शादी करवाने का झां*सा देकर 3 लाख की धो*खाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने शादी करवाने का झां*सा देकर 3 लाख रुपये की धो*खाधड़ी करने का 8 माह से फ*रार आरोपी को गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी रमेश चन्द गुर्जर पुत्र माँगीलाल गुर्जर निवासी दशहरा मैदान के पास आलनपुर हाल निवासी मोजीपुरा कैलाशपुरी, रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिर*फ्तार किया है।

 

Wedding Sawai Madhopur police news 3 dec 24

 

 

 

रवांजना डूंगर थानाधिकारी यदुवीर सिंह ने बताया कि रवांजना डूंगर पुलिस के नेतृत्व में मय टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर आरोपी रमेश चन्द गुर्जर पुत्र निवासी दशहरा मैदान के पास आलनपुर हाल निवासी मोजीपुरा कैलाशपुरी रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिर*फ्तार किया गया है। आरोपी को आज मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय से एक दिन पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर ह*ड़पी गयी राशी बरामद करने के प्रयास किये जा रहे है।

 

 

 

 

थानाधिकारी ने बताया कि गत दिनांक 24/04/2024 एक रिपोर्ट परिवादी चरणसिंह पुत्र गिर्राज गुर्जर निवासी मेहमदपुरा रुदावल तहसील बयाना जिला भरतपुर ने एक परिवाद पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ममता गुप्ता के समक्ष उपस्थित होकर पेश किया था। जिसमें परिवादी ने बताया कि मेरे पूर्व से ही रमेश पुत्र मांगीलाल गुर्जर से समाज नाते संबंध पहचान थी। परिवादी व रमेश के बीच में सगाई संबंधी की बातचीत दिनांक 26/03/2024 को हुई थी तथा दिनांक 27/03/2024 को मजदूरी कर रही किसी अनजान लड़की को परिवादी व उसके परिचित राधेश्याम गुर्जर को सगाई करवाने हेतु दिखाकर सगाई करवाने की एवज में आरोपी रमेश गुर्जर द्वारा परिवादी से दो लाख पचास हजार रुपये नगद व पचास हजार रुपये फोन पे से डलवा लिये।

 

 

 

इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बन्द कर लिया था। जिस पर रवांजना डूंगर थाने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में रवांजना डूंगर थानाधिकारी यदुवीर सिंह, सहायक उप निरक्षक बच्चू सिंह, हैड कांस्टेबल मुस्ताक खान, कांस्टेबल बसराम और मनीष शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !